फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pledge taken to save forests from fire

Chamoli News: वनों को आग से बचाने का लिया संकल्प

Sat, 24 Feb 2024 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 24 Feb 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken to save forests from fire
नारायणबगड़। बदरीनाथ वनप्रभाग के पश्चिमी पिंडर रेंज में हुई चमोली वन पंचायत सरपंच संघ की बैठक में जंगलों को आग से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में वन पंचायत सरपंचों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने एवं वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सरपंच संगठन के पदाधिकारी, अधिकारियों एवं सरपंचों ने अपनी समस्याएं वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे को बताईं। सरपंचों ने बताया कि जलागम का पैसा प्रधानों के खाते में आता है, जबकि उसे सरपंचों के खाते में आना चाहिए। साथ ही आग बुझाने के लिए सरपंचों के पास न कोई साधन हैं और न ही उपकरण। ऐसे में विगत दिनों जंगलों में लगी आग को बुझाने में कई सरपंच एवं ग्रामीण घायल भी हुए। बैठक में जिला परामर्शदात्री के जिला अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, संरक्षक धनवंतरी रतूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, महिपाल रावत, त्रिलोक सोनी, बलवीर सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed