{"_id":"64b3c7d05bd94e395f0daff4","slug":"pledge-taken-to-make-the-earth-green-on-harela-festival-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1248-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हरेला पर्व पर धरती काे हराभरा बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हरेला पर्व पर धरती काे हराभरा बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। हरेला पर्व पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली और पौधरोपण किया गया। संकल्प अभियान के अंतर्गत जीरो बैंड के आसपास पूर्व विधायक स्व. कुंवर सिंह नेगी की याद में पौधरोपण किया गया।
अभियान के संयोजक मनोज तिवारी, डाली लगोला जीवन बचौला अभियान के सुधीर तिवारी, मीना तिवारी, प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान आदि मौजूद थे। पोखरी में वन विभाग की ओर से उडामांडा में और हिमाद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बणसौली और कंडारा गांव में पौधरोपण किया गया। संवाद
नई टिहरी। जिला मुख्यालय के भोनाबागी में विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल से लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पौधरोपण किया। भिलंगना, बालगंगा, धर्म गंगा रेंज के सिल्यारा, क्वीडांग में घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने पौधरोपण कर हरेला पर्व की शुरुआत की। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बनाली में हरेला पर पौधरोपण किया। चंबा ब्लॉक कांग्रेस ने बादशाहीथौल में पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण पौधरोपण किया। इसके साथ ही नरेंद्रनगर, जाखणीधार, मुखमाल गांव, सौंप, अणुवा, कंडीसौड़, थत्यूड़, नैनबाग आदि स्थानों पर भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जवाड़ी-दरमोला-रौंठिया-घेंघड़ मोटर मार्ग पर विभिन्न प्रजाति के 300 पौधे रोपे। सीडीओ नरेश कुमार ने बताया कि 15 अगस्त तक 2.5 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में जवाड़ी, दरमोला महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ ही लोक कवि जगदंबा चमोला, ओपी सेमवाल और पुरूषोत्तम भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, जखोली, बसुकेदार में भी हरेला पर्व मनाया गया। जनपद में एचडीएफसी बैंंक ने भी प्रशासन व वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से हरेला पर्व पर पौधारोपण किया।
उत्तरकाशी/चिन्याीसौड़/बड़कोट/पुरोला। जिले में हरेला पर्व का शुभारंभ डीएम अभिषेक रूहेला ने बसुंगा गांव में पौधारोपण कर किया। चिन्यालीसौड़ में धरासू रेंज में रेंज अधिकारी नागेंद्र रावत के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने 39 हेक्टेयर भूमि पर 900 पौधे रोपे गए। गंगोत्री वन रेंज में 800 पौधे रोपे गए। प्रो. सविता गैरोला, डीएफओ मयंक शेखर झा ने सरुखेत में पौधोरोपण किया। टौंस वन प्रभाग के तहत पुरोला मोरी की 38 वन पंचायतों में पौधे रोपे गए।
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग व सिविल एवं सोयम वन प्रभाग की ओर से रविवार को हरेला पर्व के तहत रेंज नागदेव के नागदेव अनुभाग में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी रहे। वहीं वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार, डीएफओ केएन भारती, एसडीओ लक्की शाह, रेंजर ललित मोहन नेगी, राकेश रावत आदि शामिल रहे। दूसरी ओर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने हरेला पर्व के तहत मांडाखाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
विधायक कंडारी ने किया पौध रोपण
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के दल्डाधार में विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने पौध रोपण कर हरेला पर्व का उद्घाटन किया। श्रीनगर में वन विभाग के नागदेव रेंज खिर्सू अनुभाग की ओर से आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम का ब्लाॅक प्रमुख भवानी गायत्री ने उद्घाटन किया। नगर निगम व विभिन्न विभागों और विद्यालयों में एसडीएम अजयवीर सिंह के निर्देश पर 1400 पौधे रोपे गए। संवाद