फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Plants are to be planted instead of road cuttings, land is not available

क्षतिपूर्ती वृक्षारोपण के लिए जमीन नहीं मिलने से दीदिना सड़क अधर में

Sat, 05 Nov 2022 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Plants are to be planted instead of road cuttings, land is not available
कुलिंग-दीदिना मार्ग निर्माण के लिए क्षतिपूर्ति पौधरोपण (पेड़ काटने के बदले नए लगाने के लिए) के लिए भूमि नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण की फाइल अधर में लटक गई है। ऐसे में यहां 10 किमी सड़क 14 वर्ष बाद भी नहीं बन सकी है और दीदिना में रह रहे लोगों को 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में कुलिंग-दीदिना के लिए 10 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। दीदिना में आपदा प्रभावित कुलिंग गांव का पुनर्वास हुआ है लेकिन यहां सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इस मार्ग के निर्माण के लिए 6.459 हेक्टेयर वन भूमि के एवज में दोगुने क्षेत्रफल में क्षतिपूर्ति के तौर पर पौधे लगाए जाने थे इसके लिए डुंग्री सिविल के 12.918 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया था। इस स्थान का निरीक्षण किया गया लेकिन निरीक्षण में यह पर्याप्त नहीं पाई गई। क्षतिपूर्ति के तहत पौधे लगाने के लिए लगभग 12 हेक्टेयर भूमि चाहिए। भूमि न मिलने से सड़क निर्माण की फाइल वन विभाग, राजस्व विभाग व लोकनिर्माण विभाग कार्यालय में ही घूम रही है। कुलिंग के ग्राम प्रधान हुकम सिंह ने बताया कि सड़क नहीं बनने से यहां के लोगों को 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। एक कट्टा सीमेंट गांव में 800 रुपये में पहुंच रहा है। वहीं लोनिवि के ईई ने कहा कि 12 हेक्टेयर भूमि अन्यत्र उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed