{"_id":"57efeebe4f1c1b9911573cfe","slug":"pindar-banks-of-the-young-man-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर के किनारे मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व पुलिस ने शनिवार सुबह नंदकेशरी के पास पिंडर नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया। बताया जाता है कि युवक कुछ माह पूर्व ही देहरादून से बीटेक का कोर्स पूरा कर गांव लौटा था।
विज्ञापन
तहसीलदार परमानंद राम ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि नंदकेशरी के पास थराली की ओर पिंडर नदी के किनारे पानी में एक शव पड़ा है। होमगार्ड जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक सवाड़ गांव का बताया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी शिनाख्त सुरेश राम (25) पुत्र बच्चीराम निवासी सवाड़ के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के हवाले से तहसीलदार ने बताया कि 29 सितंबर को सुरेश अपने किसी रिश्तेदार के यहां चिडि़ंगा गांव गया था। 30 सितंबर को वह चिड़िंगा से सवाड़ लौट रहा था।
विज्ञापन
इधर, युवक के परिजनों ने सुरेश राम की हत्या की आशंका जताते हुए तहसीलदार से जांच की मांग की है। देवाल के कनिष्ठ उपप्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। तहसीलदार ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।