फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pichkari sarrrrrr, can mari chharrrrrrr

Chamoli News: पिचकारी सरररररर, कैन मारी छरररररररर.... गीतों पर झूमे लोग

Sat, 28 Feb 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Pichkari sarrrrrr, can mari chharrrrrrr
-कर्णप्रयाग में पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन और श्रमजीवी पत्रकार की ओर से किया गया होली मिलन एवं संगीत समारोह का आयोजन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन और श्रमजीवी पत्रकार की ओर से शनिवार को होली मिलन एवं संगीत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिल नौटियाल ने किया। एसोसिएशन के मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह की शुरुआत हनुमान मंदिर कीर्तन मंडली की महिलाओं ने मेरे घर में पधारो गजानन जी... से की। इसके बाद लोक जागृति विकास संस्था के जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार और सुरेंद्र कमांडर ने पिचकारी सरररररर..., होली खेले रघुवीरा..., दैणा होयां... आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। लोक कलाकार कांति प्रसाद डिमरी ने फ्योंली बोलू... और समद्योला का द्वि दिन... से समां बांधा। राहु होल्यार समिति के होल्यारों ने भी गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नशामुक्त और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की गई। विधायक अनिल नौटियाल ने पारंपरिक रूप से होली मनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, सभासद सम्पूर्णानंद डिमरी, हेमा डिमरी, थानाध्यक्ष राकेश भट्ट, अपर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी आदि लोग उपस्थित रहे।

इंसेट के लिए--
देवाल, नारायणबगड़ सहित कई जगह रही होली की धूम
नारायणबगड़/ देवाल। क्षेत्र में सुबह होल्यारों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा में घर-घर पहुंचीं और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। ग्रामीणों ने होल्यारों का जोरदार स्वागत किया। ढोलक की थाप और पारंपरिक लोकगीतों के साथ सेलखोला, इच्छोली, हाटकल्याड़ी, कैल, अठठू, पूर्णा, कोठी, धरातल्ला, उलंग्रा, ल्वाणी, काडेई और तलौर सहित विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ होली का शुभारंभ हुआ। वहीं नारायणबगड़ में ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला द्वारा विकास भवन परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। पिंडरघाटी की बधाणी सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष प्रेम देवराड़ी, रमेश देवराड़ी और मोहनराम आर्य ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा आदिबदरी, गैरसैंण और गौचर में भी होली की धूम रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed