फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PG College Sridev Suman University campus will be built in Gopeshwar

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनेगा श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस

Tue, 02 Aug 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 02 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन

आखिरकार पीजी कॉलेज गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। देहरादून के बाद गोपेश्वर श्रीदेव सुमन विवि का दूसरा कैंपस होगा। गोपेश्वर में विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित होने से सीमांत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए श्रीनगर और देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंगलवार को छात्र संघ के नेतृत्व में उत्साही छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

 
गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाए जाने के लिए छात्र संघ बीते कई सालों से संघर्षरत था। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज बिष्ट का कहना है कि गोपेश्वर में विवि का कैंपस स्थापित होने से छात्रों को डिग्री और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए विवि के मुख्य कैंपस टिहरी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री और जनपद के तीनों विधायकों ने जनपद के छात्रों और जनप्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ाया है। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने विवि के कुलसचिव डॉ. यूएस रावत और बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस से यह होंगे फायदे
गोपेश्वर में विवि का कैंपस स्थापित होने से सबसे अधिक फायदा गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को होगा। अभी तक फैकल्टी की कमी के चलते धनाड्य वर्ग के छात्र पढ़ाई के लिए देहरादून और श्रीनगर का रुख करते थे, जबकि गरीब तबके के साथ प्रवक्ताओं के कमी के चलते भी जनपद के महाविद्यालयों में ही उच्च शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर थे।

यहां विवि का कैंपस स्थापित होने से समस्त विभागों में प्रवक्ताओं की कमी पूरी होगी। प्रत्येक विभागों में लाइब्रेरी और लैब की सुविधा मिल सकेगी। सुदूर क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा मिल सकेगी। महाविद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं भी संचालित होंगी।


पीजी कॉलेज गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस स्थापित करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। आगे की कार्रवाई के लिए शासन से संपर्क किया जाएगा। सुदूर जनपद चमोली में विवि का कैंपस स्थापित होने से निश्चित रुप से छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी।  
- डॉ. यूएस रावत, कुल सचिव, श्रीदेव सुमन विवि, टिहरी, गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed