{"_id":"65704f5401eef8cd720799d7","slug":"permission-not-given-to-conduct-classes-even-after-giving-land-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-2553-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूमि देने के बाद भी कक्षाएं संचालन की नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूमि देने के बाद भी कक्षाएं संचालन की नहीं मिली अनुमति
Wed, 06 Dec 2023 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की घोषणा के ओर से सवाड़ गांव में केवि खोलने की घोषणा की गई थी। इसके लिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर देवाल में 25 लाख से 15 कमरे बनाए और टिन शेड डालकर विद्यालय भवन बनाया लेकिन यह टिन शेड अब जंक खा रहा है। साढ़े तीन साल बाद भी सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय संचालन की अनुमति नहीं मिल पाई है।ग्रामीणों ने जल्द यहां केवि संचालन की अनुमति देने की मांग की।
ग्रामीणों की ओर से विद्यालय भवन के लिए अपनी 100 नाली नाप भूमि की रजिस्ट्री करने के बाद भी कक्षाएं शुरू करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। जबकि यहां शौचालय और खेल मैदान भी है। सवाड़ की आशा धपोला ने कहा कि कक्षाओं के संचालन की अनुमति के लिए ग्रामीणों ने कई बार सरकार व केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून के उपायुक्त एस रिवानी ने कहा कि सवाड़ केवि की फाइल हेडक्वार्टर गई है।