फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People upset due to undeclared power cut

चमोली जनपद में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हुए लोग

Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
People upset due to undeclared power cut
गोपेश्वर। चमोली जनपद में कड़ाके की ठंड बढ़ते ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। रोजाना घंटों कटौती की जा रही है। अघोषित विद्युत कटौती से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने से लोड बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर के अलावा जोशीमठ, पोखरी, कर्णप्रयाग, गौचर, थराली, देवाल, गैरसैंण, घाट, पीपलकोटी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से विद्युत कटौती हो रही है। बिजली सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कई बार गुल हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय भी कटौती की जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीपलकोटी देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सूरज मल्ल का कहना है कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने से लोड बढ़ गया है। व्यवस्था सुधारने के लिए समय-समय पर विद्युत कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed