फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People upset due to poor communication service in post office

पोस्ट ऑफिस में लचर संचार सेवा से लोग परेशान

Fri, 11 Feb 2022 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
People upset due to poor communication service in post office
एक सप्ताह से पोस्ट ऑफिस में लचर संचार सेवा से उपभोक्ता परेशान हैं। प्रधान डाकघर के साथ संचालित हो रहे पोस्ट ऑफिस में उपभोक्ता सुबह ही धनराशि के लेन-देन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी न होने से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस में कामकाज न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोपेश्वर की लक्ष्मी देवी, ममता और सुरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि वे तीन दिनों से लेन-देन के लिए पोस्ट ऑफिस में जा रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी न होने पर उन्हें बैरंग लौटाया जा रहा है। इधर, उप डाक अधीक्षक बीपी थपलियाल का कहना है कि सुचारु कनेक्टिविटी न होने से दिक्कतें आ रही हैं। दूरसंचार विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है। जल्द ही पोस्ट ऑफिस में लेन-देन सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed