फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People together extinguished the fire that reached Adibadri market.

Chamoli News: आदिबदरी बाजार तक पहुंची आग लोगों ने मिलकर बुझाई

Wed, 20 Mar 2024 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 20 Mar 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
People together extinguished the fire that reached Adibadri market.
फोटो
विज्ञापन

आग में जल रहे हैं जुलगढ़ और थापली के जंगल
गोपेश्वर में पटियालधार में चीड़ के जंगल भी दिनभर जले
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी/गोपेश्वर। बदरीनाथ वन प्रभाग पश्चिमी पिंडर नारायणबगड़ रेंज के जुलगढ़ और थापली के जंगलों में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि वह बाजार के पिछले हिस्से तक पहुंच गई। मकानों और गांव को बचाने के लिए लोग रात में एकजुट हुए और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। इसके बाद फिर जंगल में आग भड़क उठी। दूसरी ओर गोपेश्वर में पटियालधार क्षेत्र में समीप के चीड़ के जंगल भी दिनभर जले।

जुलगढ़ और थापली के जंगल में मंगलवार रात को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल की आग आदिबदरी बाजार के पीछे वाले हिस्से में पहुंच गई थी। मकान और गोशालाओं के लिए आग खतरा न बन गए इसको देखते हुए अशोक कुमार, प्रेमा देवी सहित कई लोग रात ग्यारह बजे ही आग बुझाने में जुट गए और आग बुझा दी। ग्रामीणों ने कहा कि आग लगने से जंगलों से सटे गांवों और बस्तियों को भी खतरा बन रहा है। इसके बाद बुधवार को फिर अचानक जंगलों में आग भड़क उठी। वहीं वन क्षेत्र अधिकारी अखिलेश ने कहा कि शरारती तत्वों की ओर से लगातार आग लगाई जा रही है। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर गोपेश्वर में पटियालधार के जंगलों में अचानक आग भड़क गई। आग तेजी से मकानों की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद काबू बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed