फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People flocked to the songs of Holi at Gopinath Temple

चमोली के गोपीनाथ मंदिर में होली के गीतों पर झूम उठे लोग

Wed, 11 Mar 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
People flocked to the songs of Holi at Gopinath Temple
गोपेश्वर पुलिस मैदान में होली के गीतों पर झूमते एसपी यशवंत सिंह चौहान व पुलिस अधिकारी। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। होल्यारों की टोली ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां डीजे पर होली के गीतों के साथ लोगों ने खूब ठुमके लगाए। वहीं, भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली के जवानों ने भी होली हर्षोल्लास से मनाई। औली बर्फ से ढका हुआ है, जिससे जवानों ने बर्फ के साथ होली खेली। इस मौके पर आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट नीतिश शर्मा, डा. महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, घाट, चमोली क्षेत्र में भी होली मनाई गई। बुधवार को पुलिस मैदान में पुलिस के जवानों ने भी होली खेली। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली, कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, लंगासू सहित नौटी, नंदासैंण, पुडियाणी और सिरोली आदि गांवों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में महिलाओं ने होली के गीत गाकर होली मनाई। लोगों ने एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। डिम्मर के टटेश्वर मंदिर में ग्रामीणों ने भगवान शिव को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। होल्यारों की टोली ने घरों में जाकर तिलक और अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवाल। ब्लाक देवाल के कोठी, नंदकेशरी, ऊणी, कैल, सूया, सेलखोला, बमणबेरा, सौरीगाड़, अठठू, हाटकल्याड़ी, धरातल्ला, धरामल्ला, पूर्णा, देवसारी, वांण, तलौर, सरकोट, उलंग्रा, कांडेई गांवों में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नंदकेशरी, देवाल, तूनूड़ा व लाटू मंदिर में भक्तों ने भजन-कीर्तन किए।

पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में होली शांतिपूर्ण मनाई गई। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिले में होली शांतिपूर्ण मनाई गई।

गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर परिसर में होली के गीतों पर झूमते लोग।

गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर परिसर में होली के गीतों पर झूमते लोग।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed