{"_id":"828f8934c76933dcf0420e5afb814cc9","slug":"people-facing-problem-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूला पुल बना न मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूला पुल बना न मिला मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 10 Jan 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
85 ग्राम पंचायतों वाली नारायण की नगरी नारायणबगड़ समस्याओं से घिरी है। यहां ढाई साल पहले जलप्रलय में बहा झूला पुल अभी तक नहीं बना है। आपदा प्रभावित 40 से अधिक व्यापारियों को अभी तक मुआवजे के नाम पर ढेला भी नहीं मिला।
विज्ञापन
पूर्व प्रमुख मगन लाल शाह, स्थानीय ग्रामीण जयबीर कंडारी आदि का कहना है कि पिंडर की लगातार उपेक्षा की जा रही है। वर्ष 2013 में डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों और कस्बे को आपस में जोड़ने वाला झूला पुल बह गया था जिसे आज तक दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
ऐसे में लोग दो किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बाजार और स्कूलों तक पहुंच रहे हैं। यही नहीं बरसात में कहर ढाने वाले गदेरे का ट्रीटमेंट न होने के चलते हल्की बारिश में अस्पताल और बाजार परिसर मलबे से पट जाता है, लेकिन इस गदेरे का ट्रीटमेंट अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
28 क्षेत्र पंचायतों और 3 जिला पंचायतों वाले इस ब्लाक की आबादी ढाई से तीन हजार है। यहां प्रति दिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं लेकिन बाजार में एक भी शौचालय नहीं है। यही नहीं ब्लाक की उत्तरीकड़ाकोट, श्रीगुरु सहित अन्य पट्टियों में सड़कों का काम कछुवा गति से चल रहा है।
यही नहीं ब्लाक मुख्यालय सहित बेडुला आदि गांवों में पेयजल किल्लत से लोगों की परेशानी बनी है। इस ब्लाक से जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में संसदीय सचिव होने के बाद भी यहां की समस्याएं आज तक नहीं सुलझी हैं।