फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pay attention to quality in construction works of Jal Jeevan Mission: DM

जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर दें ध्यान : डीएम

Tue, 21 Nov 2023 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 21 Nov 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to quality in construction works of Jal Jeevan Mission: DM
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि चमोली जिले में जल जीवन मिशन के तहत दशोली और नंदानगर ब्लॉक में जल संयोजन का काम पूरा हो गया है। जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूरा करें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि दशोली और नंदानगर में योजना के तहत शतप्रतिशत जल संयोजन कार्य हो चुके हैं। जिले में 76,502 घरेलू जल संयोजन के सापेक्ष अभी तक 75,083 संयोजन किए जा चुके हैं। पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन व जल स्रोतों के सुधारीकरण के लिए दो करोड़ से कम लागत की 536 स्वीकृत कार्यों में से 517 के टेंडर हो चुके हैं। जल जीवन मिशन के तहत आवंटित 5756.13 लाख में से 4716.32 लाख खर्च हो चुके हैं। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र और जल निगम के अधिशासी अभियंता वीपी जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed