फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Patwari injured in road accident, sent by air ambulance to Dehradun

सड़क हादसे में पटवारी घायल, एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा

Wed, 21 Oct 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Patwari injured in road accident, sent by air ambulance to Dehradun
आदिबदरी के बकरिया बैंड के पास सड़क किनारे लोहे के पिल्लर पर अटकी स्कूटी। - फोटो : KARNPRYAG
सिमली से गैरसैंण आदिबदरी जा रहे एक पटवारी की स्कूटी बकरिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अटक गई, जबकि पटवारी स्कूटी से छिटककर खाई में जा गिरा। हादसे में गैरसैंण तहसील के पटवारी लक्ष्मी प्रसाद गैरोला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से देहरादून लाया गया।
विज्ञापन

गैरसैंण के थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने चौकी आदिबदरी को सूचना दी कि एक स्कूटी सवार बकरिया बैंड के पास सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर आदिबदरी पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य लोगों की मदद से घायल पटवारी लक्ष्मी प्रसाद गैरोला को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। उनको प्राइवेट वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। उनका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने पर घायल को गौचर हवाई पट्टी से एयर एंबुलेस से देहरादून ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed