फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parking for 150 vehicles

देवाल में बनेगा 150 वाहनों के लिए 2400 वर्गमीटर की पार्किंग

Tue, 12 Apr 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Parking for 150 vehicles
तहसील मुख्यालय देवाल में टैक्सी पार्किंग की समस्या शीघ्र दूर होगी। यहां पर 150 वाहनों के लिए 2400 वर्ग मीटर पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

देवाल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से वाहन खड़े करने की समस्या बनी रहती है और वाहन आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम लगता है। कुछ माह पहले सीएम की घोषणा के बाद अब यहां पार्किंग बनाने की कार्रवाई चल रही है। देवाल बाजार के पास प्रस्तावित पार्किंग का राजस्व विभाग, वन विभाग व ग्रामीण निर्माण विभाग संयुक्त सर्वे कर चुका है। साथ ही चयनित स्थान को भूगर्भीय सर्वे के लिए लिखा गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अवर अभियंता देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि जगह को चयनित कर सर्वे कर लिया गया है। थराली के तहसीलदार रवि शाह ने कहा कि देवाल में 150 वाहनों के लिए पार्किंग बनना प्रस्तावित है। यह सीएम की घोषणा है। देवाल बाजार के पास ही जगह चयनित की गई है। भूगर्भीय रिपोर्ट के बाद फाइल शासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed