फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parkhal motor bridge work was stopped, people demanded its operation

Chamoli News: परखाल मोटर पुल का काम बंद, तय कर रहे 15 किमी दूरी

Sat, 22 Mar 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Mar 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Parkhal motor bridge work was stopped, people demanded its operation
फोटो
विज्ञापन

लोनिवि ने जिला प्रशासन से मार्च माह तक मांगा था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। परखाल मोटर पुल को भारी वाहन क्षमता में परिवर्तित करने के लिए विभाग की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है लेकिन होली के बाद से काम ठप पड़ा है। ऐसे में लोगों को 15 से तीन किमी तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर तय सीमा तक काम पूरा कर यातायात संचालन की मांग की। हालांकि परखाल पुल की मरम्मत कार्य के लिए लोनिवि ने जनवरी से मार्च माह तक का समय जिला प्रशासन से मांगा था।

तहसील के कड़ाकोट और बधाण पट्टी के 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मोटर पुल की मरम्मत का काम एक जनवरी से शुरू किया गया था। तब से यहां आवाजाही के साथ काम भी बंद पड़ा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयवीर कंडारी, रघुवीर सिंह नेगी, गोविंद सिंह, शिशुपाल नेगी, रविंद्र नेगी, जयसिंह, ज्ञान सिंह आदि का कहना है कि पुल ठीक न होने से ग्रामीणों को वाहन से 15 किमी और पैदल तीन किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कहा कि अप्रैल माह से शादियों का सीजन शुरू जाएगा। यदि पुल से वाहनों की आवाजाही बंद रहती है तो लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। स्थानीय व्यापार मंडल तथा क्षेत्र के लोगों ने तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर समय से काम पूरा कर यहां आवाजाही सुचारु करने की मांग की। वहीं लोनिवि थराली के ईई दिनेश मोहन गुप्ता का कहना है कि पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य पर एक माह का समय और समय लग सकता है। 15 अप्रैल तक वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed