फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parents sitting on indefinite dharna for the deployment of teachers

शिक्षकों की तैनाती के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभिभावक

Mon, 08 Aug 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Parents sitting on indefinite dharna for the deployment of teachers
इंटर कालेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती को लेकर नंदानगर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व एलटी के शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने नंदानगर में ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीण तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी चौनघाट के अंतर्गत आने वाले घूनी, रामणी, पडेरगांव सहित अन्य गांव के लोगों ने ढोल दमाऊं के साथ नंदानगर में कुरुड़ पुल से लेकर तहसील परिसर तक रैली निकाली। ग्रामीणों का कहना है कि जीआईसी में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता सहित कई पद रिक्त चल रहे हैं जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि बिना शिक्षकों के बच्चे कैसे पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार से विद्यालय में प्रधानाचार्य की स्थायी तैनाती, सभी शिक्षकों के रिक्त पदों व लिपिक के पदों पर तैनाती की मांग की। रैली निकालने के बाद ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने वालों में घूनी के देवेंद्र सिंह, लाल सिंह, हरीश चंद्र सिंह, बलवीर सिंह, पडेरगांव के बलवीर सिंह, खिलाप सिंह, मोहन सिंह, रामणी के भागवत सिंह, राजेंद्र सिंह और दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यालय में खाली शिक्षकों के पद
- जीआईसी चॉनघाट में हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय स्वीकृत हैं लेकिन किसी में भी प्रवक्ता की तैनाती नहीं है। प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। इसके अलावा तीन एलटी और प्रशासनिक सहायक और कनिष्ठ सहायक दोनों पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed