फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parents should monitor the activities of their children: District Judge

पाल्यों की गतिविधियों पर निगरानी रखें अभिभावक : जिला जज

Mon, 27 Nov 2023 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Parents should monitor the activities of their children: District Judge
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सोमवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज धर्म सिंह ने शिविर में आए लोगों को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई। उन्होंने अभिभावकों को अपने पाल्यों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। कहा कि बच्चे और अभिभावक जागरूक होंगे, तो 50 फीसदी अपराध समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में कानूनी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। पुलिस की ओर से यातायात, साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट नवल कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, अधिवक्ता समीर बहुगुणा, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मोहन पंत, रेजा चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed