फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parents opposed the teachers being hired from other schools

Chamoli News: अभिभावकों ने दूसरे विद्यालयों से व्यवस्था पर रखे जा रहे शिक्षकों का किया विरोध

Fri, 04 Aug 2023 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Parents opposed the teachers being hired from other schools
फोटो-
विज्ञापन

कहा- राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती होने तक जारी रखा जाएगा आंदोलन
- विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग भी उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय इंटर काॅलेज में शिक्षकों की तैनाती और विज्ञान संकाय की कक्षाओं का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से भेंट की। कहा कि दूसरे विद्यालय से शिक्षकों को कुछ घंटों के लिए व्यवस्था पर तैनात करने का वह करते हैं। विद्यालय में पृथक रूप से नियमित शिक्षकों की तैनाती की जाए।
कहा कि, 20221 में मुख्यमंत्री ने चौनघाट में विज्ञान संकाय शुरू कराने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक यहां विज्ञान संकाय की कक्षाएं भी शुरू नहीं हो पाई हैं। जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई के लिए 10 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। वहीं, नंदानगर तहसील परिसर में विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए ग्रामीणों का शुक्रवार को नौवें दिन भी क्रमिक धरना जारी रहा। इस मौके पर गोविंद प्रसाद, नरेंद्र सिंह, हरीश रावत, सोहन सिंह, रमेश सिंह, लखपत सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
शिक्षकों के पद रिक्त होने पर अभिभावकों ने जताया आक्रोश

फोटो

पीपलकोटी। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी कें शिक्षकों के पद रिक्त होने पर अभिभावकों ने आक्रोश व्यक्त किया। अभिभावकों ने इंटर काॅलेज में बैठक आयोजित कर कहा कि यदि जल्द विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजे गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। शुक्रवार को जीआईसी पीलपकोटी में अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सात अगस्त सोमवार को अभिभावक जिला मुख्य शिक्षाधिकारी से मिलेंगे। उसके बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं होती है तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में अतुल शाह, ताजवर नेगी, बंड विकास समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, सुनीता, कलावती धूलिया, मो. वसीम, कविता भट्ट, बबीता साह, माहेश्वरी बिष्ट, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, पिंकी देवी, विनीता देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed