फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parents on the road for the deployment of teachers

Chamoli News: शिक्षकों की तैनाती के लिए सड़क पर उतरे अभिभावक

Thu, 27 Jul 2023 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Jul 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Parents on the road for the deployment of teachers
फोटो
विज्ञापन

बाजार में निकाला जुलूस, तहसील में प्रदर्शन कर क्रमिक धरने पर बैठ गए
एक सप्ताह में जीआईसी चौनघाट में शिक्षक न भेजने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर (चमोली)। राजकीय इंटर काॅलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाला और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में क्रमिक धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
कॉमरेड मोहन सिंह रावत, कुंवर राम, पूर्व प्रमुख कर्ण सिंह, घूनी प्रधान लखपत सिंह, भगवती प्रसाद मैंदोली, त्रिभुवन सिंह और संध्या देवराड़ी ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती करने में शिक्षा विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में सभी विषयों में शिक्षकों की तैनाती की गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र शिक्षकों के लिए तरस रहे हैं। गांवों से पलायन होने का मुख्य कारण भी शिक्षा व्यवस्था चौपट होना है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने कहा कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, चकोरी देवी, माहेश्वरी, सुलोचना, देवेश्वरी, देवकी, वसंती, नंदी देवी, पदमा, ऊषा, प्रीति, अशाड़ी, लक्ष्मी, भागा देवी, गुड्डी देवी, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र और बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
प्रधानाचार्य के साथ ही आठ शिक्षकों के पद हैं रिक्त
- जीआईसी चौनघाट में मौजूदा समय में लगभग 400 छात्र-छात्राएं हैं। यहां लंबे समय से प्रधानाचार्य के साथ ही प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र व अर्थशास्त्र तथा एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला, व्यायाम के शिक्षक के साथ ही प्रशासनिक व कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं। पिछले साल भी ग्रामीणों ने शिक्षकों के लिए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। तब मुख्य शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक ने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक भी स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed