फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   pansi set under tree in forest

जंगल में पेड़ के नीचे बैठी मिली पांसी

Fri, 01 Jan 2016 10:24 PM IST
कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग Updated Fri, 01 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
यहां 27 दिसंबर को अचानक लापता हुई मासूम बच्ची शुक्रवार को जंगल में एक पेड़ के नीचे डरी सहमी बैठी मिली। घनघोर जंगल में पांच दिनों बाद भी छह वर्षीया पांसी के सकुशल मिलने से लोग हैरत में हैं। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


चौरासैंण (भटक्वाली) के ग्राम प्रहरी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह चौरासैंण की प्रधान पुष्पा देवी, रजनी और सौंणी देवी सूखी घास निकालने के लिए गांव से 15 किमी दूर हरियाली डांडा गईं थी। इसी दौरान एक पेड़ के नीचे डरी-सहमी पान्सी महिलाओं को दिखी। उनकी सूचना पर पांसी की मां अनीता देवी और अन्य ग्रामीण जंगल से उसे सकुशल ले आए। बच्ची का उपचार करने गांव पहुंचे फार्मासिस्ट त्रिलोक सिंह ने बताया कि बच्ची डरी हुई है। पांच दिनों तक बिना भोजन के जंगल में रहने से उसके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। उसे ग्लूकोज चढ़ाकर दवाइयां दी जा रही है। बता मालूम हो कि बच्ची 27 दिसंबर को अपनी मां और बड़ी बहन के साथ नौटी से गांव जा रही थी। इसी दौरान वह शौच के लिए किनारे गई और लापता हो गई। इसकी रिपोर्ट 28 दिसंबर को बच्ची के ताऊ रवींद्र ने दर्ज कराई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed