फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Panic among people due to boom in Alaknanda, Pindar valley

अलकनंदा, पिंडर घाटी में उफान से लोगों में दहशत

Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Panic among people due to boom in Alaknanda, Pindar valley
लगातार हो रही बारिश से कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। प्रशासन ने दोनों नदियों के किनारे रहने वाले लागों का अलर्ट कर दिया है। नदियों के किनारे बने घाट पानी डूब गए हैं। घटगाड, जखेड़, राड़खी गदेरों में भी पानी बढ़ गया है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग, गौचर, सिमली, थराली, देवाल, नारायणबगड़, गैरसैंण, आदिबदरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से बारिश जारी है। सिमली और सिरोली में रानीखेत हाईवे पर मलबा आने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कों पर मलबा आ गया। वहीं, कर्णप्रयाग के सुभाषगर में एक मकान का पुश्ता ढह गया है। बारिश के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पिंडर व अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से कर्णप्रयाग में नामामि गंगे के घाट पानी में डूब गए हैं। बारिश से सिमली-शैलेश्वर, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, बेनीताल आदि मार्गों पर मलबा आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिमली में पिंडर नदी का पानी बढ़ने से लोग दहशत में हैं। सब्जी मंडी क्षेत्र में कनखुल रोड से लोगों के घरों में पानी आ रहा है। गोपी डिमरी, बलबीर आदि ने बताया कि सिमली में पिंडर नदी किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि नदियों के किनारे रहने वालेे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। बारिश जारी रही तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed