{"_id":"5e25cdcf8ebc3e4af66cda68","slug":"pandilo-dance-and-mangal-songs-boom-in-rangilo-kauthig-karnpryag-news-drn3334144126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगीलो कौथिग में पांडव नृत्य व मांगल गीतों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगीलो कौथिग में पांडव नृत्य व मांगल गीतों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचाली में आयोजित रंगीलो कौथिग मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इस दौरान महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेला कमेटी ने मेले में सहयोग करने वालों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए। महिला मंगल दल कोयलख की ओर से पांडव नृत्य का मंचन और कुलागाड की ममंद ने मांगल गीत की प्रस्तुति दी।
पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि मेले के आयोजनों से क्षेत्र की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे आने के लिए एक मंच मिलता है। पूर्व कबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की राजधानी के लिए गैरसैंण से अच्छा कोई स्थान नहीं है। सभी को राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य करने चाहिए। मेलाध्यक्ष वीरेंद्र आर्य ने कहा कि आने वाले सालों में रंगीलो कौथिग को क्षेत्रवासियों के सहयोग से और ज्यादा भव्य बनाया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एमएस नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, टीका मैखुरी, मोहन भंडारी, सुरेश बिष्ट, पूरन नेगी, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, मोहन सिंह, भूपेंद्र कुंवर, देवेंद्र बिष्ट, पुष्कर बिष्ट और दरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
चांछड़ी, झुमेेलो व चौफुला में कुलागाड़ गांव की ममंद प्रथम
गैरसैंण (संवाद)। पंचाली के रंगीलो कौथिग मेले में चांछड़ी, झुमेेलो व चौफुला में कुलागाड़ गांव की ममंद प्रथम, पंचाली ने द्वितीय, लोकनृत्य सीनियर वर्ग में डिग्री कॉलेज गैरसैंण प्रथम, राइंका पंचाली द्वितीय, लोकनृत्य जूनियर वर्ग में राइंका पंचाली प्रथम और राइंका आगरचट्टी द्वितीय रहे। प्राथमिक वर्ग के लोकनृत्य में प्रावि पंचाली और कोयलख, बेबी शो में पंचाली के आर्यन व शिवराज, वॉलीबाल प्रतियोगिता में रावत टेंट हाउस व पंचाली क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। फैशन-शो में ऐखोला, पंचाली, मूसौं, कुलागाड़ की सरोजनी, पुष्पा, रेखा, कविता, रश्मि, पदम सिंह और मनीष ने प्रतिभाग किया। रस्साकशी में ममंद ऐखोला प्रथम और बौखनारा द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में गैरसैंण की टीम प्रथम और कुलागाड़ द्वितीय रही।