फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Out of the accepted 441, only 36 works have been completed so far

जिलाधिकारी ने किया जिला पंचायत का औचक निरीक्षण

Thu, 22 Aug 2019 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Out of the accepted 441, only 36 works have been completed so far
गोपेश्वर में जिला पंचायत के कार्यों का निरीक्षण करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया। - फोटो : GOPESHWAR
जिला पंचायत की प्रशासक जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर जिला पंचायत के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 में राज्य वित्त के तहत स्वीकृत 441 निर्माण कार्यों में से अभी तक सिर्फ 36 कार्य ही पूर्ण किए गए हैं। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी को अवर अभियंताओं को तत्काल चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एनसीसी कर्मी व जिला पंचायत कर्मी कैरम खेलते पाए गए। डीएम ने मौके पर ही अपर मुख्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही एनएसीसी को किराए पर दिए गए स्पोर्ट्स व टीवी कक्ष को भी तत्काल खाली कराने को कहा गया। जिला पंचायत ने 8.49 करोड़ की स्वीकृत धनराशि में से अभी तक मात्र 46 लाख ही व्यय किया है। डीएम ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत की दुकानों से प्राप्त होने वाले किराए की भी डीएम ने गहनता से समीक्षा की। इस दौरान किराया पंजिका के अवलोकन में पाए गया कि जिला पंचायत की 185 दुकानों में से कई दुकानों का किराया काफी समय से बकाया है। इस पर डीएम ने अभियान चलाकर बकाया वसूली करने और 10 सितंबर तक किराया जमा न करने पर दुकानें खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed