{"_id":"65c23b52ae5ef863320dccdd","slug":"out-of-gic-gadora-and-nainisain-board-exam-center-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-104448-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी गडोरा और नैनीसैंण बोर्ड परीक्षा केंद्र से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी गडोरा और नैनीसैंण बोर्ड परीक्षा केंद्र से बाहर
Tue, 06 Feb 2024 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले का शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 9177 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा और नैनीसैंण में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के कारण इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र से हटा दिया गया है। अब 106 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि आगामी 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस बार हाईस्कूल में 5057 और इंटरमीडिएट में 4120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जनपद में 17 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़नदस्तों का गठन भी किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को लिखा जा रहा है। संवाद