फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Out of 130 complaints, 60 were resolved on the spot.

Chamoli News: 130 शिकायतों में से 60 का मौके पर हुआ निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Out of 130 complaints, 60 were resolved on the spot.
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी
देवाल। ब्लॉक में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 130 शिकायत दर्ज हुई। इसमें 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में शिविर में उठी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
शिविर में ओएनजीसी व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारियों को सम्मानित किया गया। शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास विभाग की ओर से दिव्यांगों को व्हीलचीयर, कान की मशीन, लाठी, वैशाखी वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को संगम मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया ने किया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले से सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने 2017 की स्वीकृत देवाल तहसील के संचालन करने, देवाल-खेता सड़क के भूस्खलन क्षेत्र सुयालकोट का ट्रीटमेंट करने, क्षेत्र में बने टॉवरों को संचालन करने, भूस्खलन से प्रभावित गांव ल्वाणी का विस्थापन करने, थराली- देवाल- वाण का सुधारीकरण करने की मांग उठाई। जबकि शिविर में भैरव दत्त मिश्रा ने देवाल को जैविक ब्लाॅक की श्रेणी से कृषि विभाग पर हटाने और घटिया किस्म की दवा देने, डीलरों ने राशन के ढुलान का भुगतान करने, बुग्यालों में नाइट स्टे की अनुमति देने, देवसारी में 2017 में विधायक निधि से बने प्रतिक्षालय का भुगतान करने की मांग उठाई।
वहीं देवसारी सड़क में पुस्ता व नाली बनाने, पलबरा सड़क में सरकारी धन के दुरूप्रयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, रैन के ग्रामीणों को मुआवजा देने, धुराधारकोट-वांक-पिनाऊं सड़क बनाने, कोटियाड़ा आंगनबाड़ी भवन व पेयजल योजना को काम पूर्ण करने, ब्लाॅक में आंगनबाड़ी कर्मियों की तैनाती करने, बाल विकास कार्यालय को नंदकेशरी से देवाल शिफ्ट करने, लौसरी में सुरक्षा दिवाल बनाने, उत्तराखंड आंदोलनकारी सूची में देवाल ब्लॉक के छूटे आंदोलनकारियों को भी शामिल करने आदि मांग की।
जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया और विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि थराली- देवाल- वाण सड़क को केंद्रीय सड़क निधि के तहत सुधारीकरण और डेढ़ लाइन बनाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि सरकार बुग्यालों में लगे नाइट स्टे पर रोक हटाने का प्रयास पर लगी है। सरकार ने उत्तराखंड को देश का नंबर एक प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है।

शिविर में ओएनजीसी के डॉक्टर्स व स्वास्थ्य विभाग ने 281 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में एसडीएम अबरार अहमद, ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, सीएमओ डॉ राजकेश पांडे, डीईओ धर्म सिंह रावत, पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी, डीडीओ आनंद भाकुनी, डीएसओ जसवंत कंडारी, बीडीओ एसएस भंडारी, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, ज्येष्ट उप प्रमुख संगीता देवी, कनिष्ट प्रमुख हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed