फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to proposed garbage dumping zone in Dimmer village

Chamoli News: डिम्मर गांव में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध

Mon, 05 Aug 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Aug 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition to proposed garbage dumping zone in Dimmer village
फोटो
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से हुई जनसुनवाई
ग्रामीण बोले, बिना सहमति के मोलाणी गदेरे पर डंपिंग जोन बनाया तो करेंगे आमरण अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका परिषद की ओर से डिम्मर गांव में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग जोन को लेकर जन सुनवाई की गई। इस दौरान 17 ग्राम पंचायत़ों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण एकत्रित हुए। सभी ने एक सुर में नैनीसैंण सड़क के मोलाणी गदेरे में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध किया। कहा यदि बिना सहमति के निर्माण किया गया तो इसका ग्रामीण आमरण अनशन करेंगे।

जनसुनवाई में एडीएम चमोली विवेक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार कूड़ा डंपिंग जोन का निर्धारण किया गया है। इसके तहत सभी जन-प्रतिनिधियों और जनता से शिकायत या सुझाव दर्ज कराने होंगे। इस दौरान कपीरी संघर्ष समिति सहित 17 ग्राम पंचायत़ों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध किया। कहा यदि बिना ग्रामीणों की सहमति के मोलाणी गदेरे पर कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया तो सभी ग्रामीण आमरण अनशन करेंगे। प्रधान डिम्मर राखी डिमरी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, सचिव महिपाल नेगी आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका षड्यंत्र के तहत कूड़ा डंपिंग जोन के नाम पर ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैधानिक कब्जा करने की कोशिश कर रही है। एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. आरके चतुर्वेदी, वैज्ञानिक रविंद्र पुंडीर, अनुश्रवण सहायक दीपेंद्र भट्ट, संजय डिमरी, तहसीलदार सुधा डोबाल, डाॅ. धारणा तिवारी, ईओ सुरेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य डिम्मर संदीप डिमरी, बृजेश बिष्ट, वन पंचायत सरपंच अरुणा खंडूड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य हर्षवर्धन डिमरी, प्रधान संघ कर्णप्रयाग के अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed