फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to promotion and seniority to adjusted teachers

Chamoli News: पदोन्नति व समायोजित शिक्षकों को वरिष्ठता का विरोध

Thu, 27 Jul 2023 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Opposition to promotion and seniority to adjusted teachers
गोपेश्वर। राजकीय एलटी ग्रेड में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिकाओं ने जूनियर व बेसिक से समायोजित/पदोन्नत शिक्षकों को 1996 से एलटी ग्रेड की वरिष्ठता प्रदान करने का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे एलटी ग्रेड के 1800 शिक्षक-शिक्षिकाओं की वरिष्ठता खतरे में पड़ जाएगी। विभागीय भर्ती से चयनित एलटी ग्रेड के शिक्षकों ने शासन व विभाग के इस निर्णय का विरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जूनियर व बेसिक से समायोजित शिक्षकों को दिए गए चयन व प्रोन्नत वेतनमान का भी विरोध करते हैं। कहा कि एलटी सीधी भर्ती संघर्ष समिति इन दो बिंदुओं को लेकर न्यायालय जाने पर विचार कर रही है। विरोध करने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के संयोजक मंडल सदस्य नरेंद्र रावत, जयदीप रावत व धर्म सिंह चौहान आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed