फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposed to seeking option on golden card

गोल्डन कार्ड पर विकल्प मांगे जाने का विरोध

Fri, 21 Jan 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Opposed to seeking option on golden card
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने सरकार की ओर से गोल्डन कार्ड पर विकल्प मांगे जाने का विरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के इस फैसले को न्यायालय की अवमानना बताया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मंत्री शिव सिंह नेगी, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद ममगाईं और पीएस रावत ने कहा कि हाईकोर्ट ने पेंशनर्स से गोल्डन कार्ड योजना में पेंशन से वसूली पर रोक लगा दी है। इस पर आगामी 12 फरवरी को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से पहले सरकार पेंशनर्स से विकल्प भरवा रही है। कहा गया कि जब न्यायालय ने विकल्प भरवाने जैसी किसी प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश ही नहीं दिए, तो सरकार क्यों विकल्प भरवा रही है। लिहाजा यह सीधे तौर पर न्यायालय की अवमानना है। संगठन ने शीघ्र विकल्प भरवाने की प्रक्रिया बंद करने की मांग उठाई। कहा कि सरकार पेंशनर्स को यह नहीं बता रही है कि विकल्प के रूप में पेंशनर्स के पास दूसरी क्या सुविधा रहेगी। अटल आयुष्मान योजना से पहले ही पेंशनर्स को बाहर कर रखा है। संगठन ने इस संबंध में सरकार से शीघ्र आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed