{"_id":"6a97fe5b6028e22f13084d07","slug":"ophthalmologist-to-assume-duty-in-karnaprayag-within-a-week-karnpryag-news-c-48-kpg1001-126305-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग में एक सप्ताह में तैनाती देंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग में एक सप्ताह में तैनाती देंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ
Wed, 02 Sep 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। उप जिला अस्पताल में जल्द नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। एक माह पूर्व तैनात हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ यहां एक सप्ताह में तैनाती देंगे। ऐसे में आंख के रोगों के उपचार और परामर्श के लिए अब लोगों को देहरादून, श्रीनगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
चमोली जिला चिकित्सालय सहित किसी भी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। यहां तक कि कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल और सिमली महिला अस्पताल में तैनात नेत्र रोग सहायक का तबादला होने के बाद इन अस्पतालों में प्राथमिक जांच तक नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने पर लोगों को राहत मिलेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित का कहना है कि एक माह पूर्व यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती शासन से हुई थी। अब वह सप्ताह में तैनाती देंगे। संवाद