{"_id":"6ae862fe39c68b5dc5092813","slug":"operations-of-the-kedarnath-postal-sub-division-commence-in-chamoli-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121735-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली में केदारनाथ डाक उप मंडल का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली में केदारनाथ डाक उप मंडल का संचालन शुरू
Mon, 02 Nov 2026 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी होगा मुख्यालय, सहायक अधीक्षक ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। भारतीय डाक विभाग की ओर से डाक सेवाओं को सुदृढ़ और जनसुलभ बनाने के लिए चमोली डाक मंडल में केदारनाथ डाक उप मंडल का संचालन शुरू कर दिया है। सोमवार को डाक अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में सहायक अधीक्षक (मुख्यालय) बलवंत सिंह ने नए डाक उप मंडल का उद्घाटन किया। इसका मुख्यालय गुप्तकाशी में होगा। इससे पूर्व चमोली डाक मंडल के अंतर्गत गोपेश्वर, कर्णप्रयाग पूर्वी, कर्णप्रयाग पश्चिमी और रुद्रप्रयाग सहित चार डाक उप मंडल कार्यरत थे। नए उप मंडल के गठन से मंडल की प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डाक अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि नए डाक उप मंडल के माध्यम से डाकघरों के कार्यों की बेहतर निगरानी, सेवाओं का प्रभावी संचालन, वित्तीय एवं बचत योजनाओं का प्रचार-प्रसार और ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।