फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Only 34 percent voting in the by-election of Municipality President

नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में मात्र 34 प्रतिशत मतदान

Sun, 12 Jun 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Only 34 percent voting in the by-election of Municipality President
नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष पद पर रविवार को हुए उपचुनाव में मात्र 34.85 प्रतिशत मतदान हुआ। पालिका के 11 वार्डों में 12903 मतदाताओं में से 4497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे, जिससे लोग मतदान केंद्रों से मायूस लौटे। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटियों में बंद हो गई है।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर रविवार को उपचुनाव हुआ। पालिका के 11 वार्डों में बने 18 पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। पहले दो घंटे में 9.24 प्रतिशत वोट पड़े। उसके बाद अगले दो घंटे में भी मतदान में कोई खास तेजी नहीं आई और दोपहर 12 बजे मतदान 20.06 प्रतिशत ही हो पाया। शाम चार बजे तक कुल 31.40 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने पर वोटिंग का प्रतिशत 34.85 रहा। मतदान के बाद मतपेटियों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा से पुष्पा पासवान, कांग्रेस से नरेंद्र लाल भारती और निर्दलीय सोहन लाल चुनाव मैदान में हैं। अब 14 जून को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। वहीं, वोटर लिस्ट में कई मतदाताओं के नाम गायब थे। द्वारिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनके पूरे परिवार का नाम सूची से गायब था, जबकि विधानसभा चुनाव में उन्होंने मतदान किया। सरस्वती विहार में भी कई लोगों के नाम सूची में नहीं थे, जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सभासद पद पर मात्र 26 फीसदी मतदान
नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद के रिक्त पद पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। सभासद पद पर हुए उपचुनाव में मात्र 26.24 फीसदी ही मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद के रिक्त पद पर सेंट थॉमस स्कूल में मतदान शुरू हुआ। यहां दो मतदान स्थलों पर सुबह से ही मतदाताओं की संख्या सीमित देखने को मिली। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन गोदियाल ने बताया कि सभासद के रिक्त पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड में कुल 2412 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से कुल 633 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 295 महिला और 338 पुरुष मतदाता शामिल रहे। 14 जून को तहसील परिसर पौड़ी में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। संवाद

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
वार्ड-11 में सभासद के रिक्त पद पर हुए उपचुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने मतदाताओं के नाम काटे जाने और मृतकों के नाम सूची में होने पर नाराजगी जताई। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने कहा कि निकाय उपचुनाव की मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटे गए हैं जबकि 5 से 6 वर्ष पहले मर चुके लोगों के नाम सूची में दर्ज हैं। सूची में करीब 25 मृत लोगों के नाम हैं जिनमें मेरी दादी का नाम भी है। उनकी मृत्यु पांच साल पहले हो चुकी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दनोसी ने कहा कि मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और आरओ से की गई, लेकिन उन्होंने सहयोग व असमर्थता ही जताई। वहीं आरओ/तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल ने कहा कि उप चुनाव की मतदाता सूची में संशोधन को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं की जाती है। सभासद पद पर उपचुनाव वर्ष 2018 के निकाय चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर ही हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed