फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Photo- Demand raised for parking and ITI building in Pipalkoti

Chamoli News: फोटो- पीपलकोटी में पार्किंग और आईटीआई भवन की मांग उठाई

Thu, 29 Oct 2026 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Photo- Demand raised for parking and ITI building in Pipalkoti
पीपलकोटी। भाजपा प्रदेश सह संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ एवं बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल साह ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर चमोली जिले की समस्याएं उठाईं। उन्होंने पीपलकोटी में पार्किंग निर्माण, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, आईटीआई भवन निर्माण और राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

अतुल साह ने पीपलकोटी की पेयजल योजना के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीपलकोटी चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने सेलडाला ग्राउंड के विकास के लिए जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराने और पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय भवन निर्माण की मांग भी रखी। साथ ही पात्र राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed