फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angry teachers will protest due to non-resolution of 13-point demands.

Chamoli News: 13 सूत्री मांगों का निराकरण न होने से नाराज शिक्षक करेंगे आंदोलन

Thu, 29 Oct 2026 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Angry teachers will protest due to non-resolution of 13-point demands.
गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर चमोली जिले के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। संघ की जिला कार्यकारिणी और सभी विकासखंडों की कार्यकारिणी चार नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में धरना देगी। वहीं, 30 नवंबर को जिले के सभी सदस्य मुख्यमंत्री आवास कूच आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती ने बताया कि इससे पहले जून माह में भी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया था। उस दौरान शासन की ओर से संघ के 13 सूत्री मांगपत्र पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन को अपने आश्वासन की याद दिलाने और मांगों के निराकरण के लिए संघ को दोबारा आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षक सदस्यों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed