फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ONGC provided sanitation equipment to the municipality.

Chamoli News: ओएनजीसी ने नगर पालिका को दिए स्वच्छता उपकरण

Tue, 29 Sep 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 29 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
ONGC provided sanitation equipment to the municipality.
गोपेश्वर। ओएनजीसी ने सीएसआर फंड के तहत नगर पालिका गोपेश्वर को स्वच्छता उपकरण उपलब्ध कराए हैं। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपकरण पालिकाध्यक्ष संदीप सिंह रावत को सौंपे गए।
विज्ञापन

ओएनजीसी)ने शिवालिक एजुकेशन सोशल वेल्फेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से पालिका को दो तीन-तीन हजार लीटर क्षमता के पानी के टैंक, पांच फागिंग मशीन, 25 कूड़ा उठान हाथ ठेलियां और अन्य सफाई उपकरण दिए हैं। पूर्व ओएनजीसीयन एल. मोहन लखेड़ा ने बताया कि ओएनजीसी सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम में ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक/एचसीए नीरज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक पवन कुमार सैनी और सीएसआर प्रभारी विशाल शर्मा ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, सोसायटी के अध्यक्ष उत्तम रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर बिष्ट, सचिव दयाल सिंह, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, ईओ अनिल पंत और पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed