फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One laborer killed, two injured by falling boulder

बोल्डर गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Wed, 26 May 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
One laborer killed, two injured by falling boulder
बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पर्वत की तलहटी में सड़क कटिंग कार्य में लगे मजदूरों के ऊपर बोल्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। जोशीमठ थाना एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पर्वत के नीचे बीआरओ के कई मजदूर काम में लगे थे, तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर हाईवे पर आ गए। बोल्डर की चपेट में आने से नरेश (32) पुत्र करन बहादुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा पुत्र मथ्यवीर्य, ग्राम-तलियाचर, जुमला, नेपाल व प्रेम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी रविग्राम, जोशीमठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed