{"_id":"658436b80dc419e2d203578d","slug":"one-foot-snow-in-kwaripash-50-tourists-arriving-every-day-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-3751-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्वारीपास में एक फीट बर्फ, रोज पहुंच रहे 50 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्वारीपास में एक फीट बर्फ, रोज पहुंच रहे 50 पर्यटक
Thu, 21 Dec 2023 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
क्वारीपास ट्रैक पर पंहुचने लगे पर्यटक। स्रोत जागरूग पाठक
फोटो
यहां रात्रि विश्राम के लिए लगाए गए हैं 20 से अधिक टेंट, पर्यटन कारोबारी भी हुए खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले ही औली के साथ अन्य पर्यटक स्थल भी गुलजार होने लगे हैं जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। इन दिनों क्वारीपास ट्रैक भी पर्यटकों से गुलजार है। क्वारीपास में अभी एक फीट से अधिक बर्फ है और यहां हर दिन करीब 50 पर्यटक पहुंच रहे हैं।
क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंचते हैं। औली में तो पिछले कुछ दिनों से लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। अब लार्ड कर्जन-क्वारीपास ट्रैक पर भी बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां रात्रि विश्राम के लिए कई टेंट लगे हैं। क्वारीपास में इस समय एक फीट से अधिक बर्फ है जहां पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। क्वारीपास ट्रैक लंबा होने के कारण यहां रात्रि विश्राम जरूरी है। यहां पर पर्यटन व्यवसायियों ने 20 से अधिक टेंट लगाए हैं। पर्यटन व्यवसायी दिनेश भट्ट ने बताया कि क्वारीपास में हर दिन काफी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। क्वारीपास जाने के लिए इस समय जोशीमठ से ढाक गांव होते हुए तुगासी गांव तक वाहन से पहुंचा जा सकता है। उसके बाद करीब छह किमी का लंबा पैदल ट्रैक पार करने के बाद यहां पहुंच जाएंगे।
गौरसों बुग्याल में बर्फ के बीच घुड़सवारी कर रहे पर्यटक
जोशीमठ। औली के बाद अब पर्यटक गौरसों बुग्याल का रुख करने लगे हैं। गौरसों में पर्याप्त मात्रा में बर्फ है जिसमें पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं और घुड़सवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
औली से लगभग चार किलोमीटर ऊपर चारों ओर से जंगल से घिरे गौरसों बुग्याल में पर्यटक सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं। यहां करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में ताजी बर्फ जमी हुई है। औली और गौरसों बुग्याल में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। गौरसों बुग्याल जाने के लिए पर्यटक औली के आठ नंबर टावर से स्नो बाइक पर बैठकर दस नंबर टावर तक पहुंच रहे हैं जबकि कई पर्यटक औली से घुड़सवारी कर गौरसों पहुंच रहे हैं। मुंबई से गौरसों पहुंची केजल ने बताया कि वह पहली बार औली पहुंची हैं। यहां हिमालय की चोटियों पर बर्फ के नजारे देखकर काफी उत्साहित हैं। संवाद