फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   On the first Monday of the month of Sawan, there was a flood of faith in the pagodas.

Chamoli News: सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 17 Jul 2023 05:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
On the first Monday of the month of Sawan, there was a flood of faith in the pagodas.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों का सुबह से तांता उमड़ा रहा। भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के अलावा, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ, बटलेश्वर, सकलेश्वर, गणजेश्वर, वीर भद्रेश्वर, बामनाथ, नागनाथ, चमोलानाथ, व्यूमकेश, पुष्केश्वर, रेसू महादेव, बसुकेदार, सलना महादेव समेत सभी शिव मंदिरों में तड़के से ही भक्तों ने जलाभिषेक कर बेलपत्री अर्पित की। गोपीनाथ मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। यहां भक्तों ने लाइन लगाकर भगवान गोपीनाथ के दर्शन किए। गोपीनाथ मंदिर परिसर में सोमवार से रुद्र महोत्सव का भी आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन एक माह तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed