फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   On the assurance of the MLA, students postponed the fast

विधायक के आश्वासन पर छात्रों ने स्थगित किया आमरण अनशन

Sat, 10 Aug 2019 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
On the assurance of the MLA, students postponed the fast
अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस आमरण अनशन कर रहे छात्रों ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के आश्वासन पर अपना अनशन स्थगित कर दिया है। विधायक ने जूस पिलाकर छात्रों का अनशन तुड़वाया। विधायक ने कैंपस की चहारदीवारी के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये देने और कैंपस को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कैंपस को अतिक्रमणमुक्त कराने, चहारदीवारी और प्रवक्ताओं की तैनाती समेत अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 29 जुलाई से छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में ही क्रमिक धरना शुरू कर दिया था, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से पांच अगस्त को छात्रों ने आमरण अनशन शुरू किया था। शुक्रवार को विधायक महेंद्र भट्ट अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिसर में प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए शिक्षा सचिव से बात करने और महाविद्यालय को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया। साथ ही चहारदीवारी निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। जिस पर विपिन फरस्वाण, आयुष हटवाल और नीरज मनराल ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed