फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nurul Islam made automatic handwash machine

नुरूल इस्लाम ने बनाई ऑटोमैटिक हैंडवॉश मशीन

Fri, 24 Apr 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Nurul Islam made automatic handwash machine
सैनिटाइजर मशीन बनाने के बाद कर्णप्रयाग के नुरूल इस्लाम ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ऑटोमैटिक हैंडवॉश मशीन बनाई है। शुक्रवार को नुरूल ने बस स्टेशन पर हैंडवॉश मशीन का डैमो दिया। इस दौरान बाजार में सामान खरीदने आए लोग भी मशीन पर हाथ धोने के लिए उत्साहित रहे।
विज्ञापन

नुरूल इस्लाम की बदरीनाथ हाईवे पर ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। नुरूल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग हाथों से ही नल खोलते हैं ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑटोमैटिक हैंडवॉश मशीन बनाने की सूझी। मशीन बनाने में मात्र पांच हजार रुपये की लागत आई है। मशीन बिजली से चलती है और नल खोलने का सिस्टम पैर से है। कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें मशीन बस स्टेशन में लगाने की अनुमति दे दी है। शनिवार से बस स्टेशन पर मशीन को स्थायी तौर पर लगा दिया जाएगा। इससे पहले 21 अप्रैल को नुरूल इस्लाम ने फुल बॉडी सैनिटाइजर मशीन बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed