{"_id":"6ab3d1a9b4de47b73a01d584","slug":"nursing-interns-demand-a-stipend-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121048-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नर्सिंग इंटर्न छात्र-छात्राओं ने की स्टाइपेंट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नर्सिंग इंटर्न छात्र-छात्राओं ने की स्टाइपेंट की मांग
Wed, 23 Sep 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड देने की मांग उठाई। मांग के लिए प्रदेशभर के नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एकजुट हो रहे हैं।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि नर्सिंग पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद उन्हें अस्पतालों में अनिवार्य इंटर्नशिप करनी होती है। इस दौरान वे मरीजों की देखभाल के साथ ही अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में नियमित रूप से जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद इंटर्नशिप अवधि में उन्हें किसी तरह का स्टाइपेंड या मानदेय नहीं दिया जाता है। गोपेश्वर, पौड़ी, चंपावत, टिहरी सहित प्रदेश के अन्य नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस मांग के लिए लामबंद हो रहे हैं। उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान उनसे नियमित रूप से सेवाएं ली जाती हैं। इसलिए उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने सरकार से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने की मांग की। दसंवाद