फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now the land is sinking above Khanni village

Chamoli News: अब खन्नी गांव के ऊपर धंस रही जमीन

Wed, 03 Sep 2025 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 03 Sep 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Now the land is sinking above Khanni village
कर्णप्रयाग के सेम गांव के डोभा तोक में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त मकान। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

24 परिवार खतरे में आए, निकासी नहीं होने से दरारों में जा रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। लगातार हो रही बारिश से खन्नी गांव के ऊपर जमीन धंस रही है और दरारें पड़ने लगी हैं। इससे गांव के 24 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग उठाई।
ब्लॉक मुख्यालय पोखरी से महज तीन किमी की दूरी पर बसे खन्नी गांव के ऊपर जमीन में दरारें आ गई हैं। यहां पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी दरारों में जा रहा है। इससे गांव को भी खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान लता देवी की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक सूरज थपलियाल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि खन्नी गांव के ऊपर भूतेर नामक तोक में जमीन धंस रही है। ग्रामीण राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, केदार सिंह, मदन सिंह, बुद्धि सिंह, राजेंद्र सिंह, पुराण सिंह, रघुवीर सिंह, बचनी देवी, पुरबा देवी, कलावती देवी आदि ने प्रशासन से गांव में भू-धंसाव के स्थायी समाधान की मांग उठाई। कहा कि जल्द कोई ठोस समाधान नहीं किया गया तो गांंव पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन



80 लोगों को राहत सामग्री बांटी

कर्णप्रयाग। आपदा प्रभावित क्षेत्र के 80 लोगों को तहसील प्रशासन ने खाद्यान्न किट, बरसाती और तिरपाल बांटे गए। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रागंड ने बताया कि आपदा प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन खड़ा है। बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र सुभाषनगर, सेम, तोप, मठोली, पनाई, शैल, बसंतपुर आदि क्षेत्र के प्रभावितों को राहत किट दिए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे मवेशी

कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत सरणा गांव में विनोद सिंह, नीरज सिंह, केशव सिंह की गोशाला की पीछे की दीवार ढह गई है जिससे गोशाला में बंधी गाय और बैल बाल-बाल बचे। राजस्व उपनिरीक्षक पूजा शाह ने मौके का निरीक्षण किया। प्रधान ममता रावत ने कहा कि बारिश के कारण गांव में काफी नुकसान हुआ है। जगह-जगह रास्ते टूटे हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। संवाद

आंगन और रास्ते टूटे
आदिबदरी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण दूर दराज के गांवों में आंगन और रास्तों के टूटने से मकानों को खतरा हो गया है। तहसील मुख्यालय पर पुरातत्व विभाग के बंगले के पीछे भूस्खलन हो रहा है। नगली में मदन सिंह कठैत के आंगन में दरारें पड़ गई हैं। उधर तालचट्टी और चांदपुर गढ़ी के बीच सड़क का सौ मीटर हिस्सा लगातार धंस रहा है। यहां आवाजाही जारी है और दुर्घटना की आशंका बनी है। संवाद

बारिश के गिरी आंगन की दीवार
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के सेम गांव के डोबा तोक में भारी बारिश के कारण आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रभावित ने मकान खाली कर सुरक्षित जगह पर शरण ली। भजन सिंह बिष्ट और बलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को दो बजे मकान के आंगन की सुरक्षा दीवार और मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। अब परिवार के सामने रहने का संकट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मकान का निर्माण कराकर मानकों के अनुरूप धनराशि देने की मांग की। वहीं राजस्व उप निरीक्षक एचएस बिष्ट ने बताया कि मकान का मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। संवाद


प्रभावितों से मिले कांग्रेसी
कर्णप्रयाग। नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सुभाषनगर और तहसील वार्ड में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राजस्व उपनिरीक्षक ने नगर क्षेत्र के वार्डों में हुए नुकसान का आकलन कराया। डीएम को भेजे ज्ञापन में आपदा प्रभावित परिवारों ने मानकों के अनुरूप मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, महिला नगर अध्यक्ष रामेश्वरी मणी, हरीश चौहान, राम दयाल, पुष्कर रावत, अंशी देवी, सुभाष रावत आदि मौजूद थे। एसडीएम एसएस रांगड़ ने बताया कि विभागीय कर्मियों को नगर क्षेत्र में हुई क्षति का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed