{"_id":"67a0c6f7317eef292701df1a","slug":"now-fire-broke-out-in-santi-lankhi-forest-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110589-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अब सैंती-लांखी के जंगल में भड़की आग, ग्रामीणों ने गदेरे से पानी लाकर बुझाई, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अब सैंती-लांखी के जंगल में भड़की आग, ग्रामीणों ने गदेरे से पानी लाकर बुझाई, नहीं मिली सफलता
Tue, 04 Feb 2025 11:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर (चमोली)
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:42 AM IST
सार
सैंजी-लांखी के जंगल में आग भड़क गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और सैंती व लांखी के ग्रामीण आग बुझाने जंगल गए। वन कर्मी और ग्रामीण तेरागाड़ गदेरे से पानी ढोकर लाए और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नंदानगर के सैंती वन पंचायत के जंगल में लगी आग। संवाद
विस्तार
विकासखंड नंदानगर के सैंती-लांखी गांव के जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े क्षेत्र में फैल गई। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने गदेरे से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कुछ देर के लिए आग काबू हुई लेकिन फिर आग भड़क गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब आठ बजे बदरीनाथ वन प्रभाग की नंदप्रयाग रेंज के अंतर्गत सैंजी-लांखी के जंगल में आग भड़क गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और सैंती व लांखी के ग्रामीण आग बुझाने जंगल गए। वन कर्मी और ग्रामीण तेरागाड़ गदेरे से पानी ढोकर लाए और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐसा रहेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
कुछ देर के लिए आग काबू कर ली गई थी लेकिन आग फिर भड़क गई। देर शाम तक जंगल का बड़ा क्षेत्र आग में जल चुका था। बताया जा रहा है इस क्षेत्र से विंसर महादेव मंदिर का रास्ता है। आशंका है कि मंदिर जाने वाले किसी व्यक्ति ने जंगल में आग लगाई होगी।