फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Notice to vacate 24 shops in Badrinath

बदरीनाथ में 24 दुकानों को खाली कराने का नोटिस

Thu, 28 Apr 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to vacate 24 shops in Badrinath
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसकी जद में आने वाले सरकारी और गैर सरकारी भवनों को हटाया जा रहा है। इसी के तहत यहां पर 24 दुकान व प्रतिष्ठान ऐसे हैं, जिनको हटाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन्हें पांच दिन के अंदर भवनों को खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम और द्वितीय फेज के निर्माण कार्य किए जाने हैं। प्रथम फेज का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। प्रथम और द्वितीय फेज के निर्माण कार्यों की जद में आने वाले सभी तरह के भवनों को हटाया जा रहा है, जिसका उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जा रहा है। यहां कई सरकारी और गैर सरकारी भवनों को खाली कराया जा चुका है, लेकिन 24 व्यावसायिक प्रतिष्ठान ऐसे हैं जिनको अभी तक खाली नहीं किया गया है। जबकि इसका भुगतान भी किया जा चुका है। यह प्रतिष्ठान जिस जमीन पर हैं उस पर उनका मालिकाना हक नहीं है। इसलिए विभाग ने जमीन के स्वामी को तो मुआवजा दे दिया, लेकिन इन प्रतिष्ठानों के स्वामियों के आधिकारिक पते उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग ने सभी 24 लोगों को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन में भवनों को खाली करने को कहा है।
विज्ञापन

- जिस जमीन पर यह प्रतिष्ठान बने हैं उनके मालिक को नियमानुसार भुगतान किया जा चुका है। यह सभी प्रतिष्ठान किराए की जमीन या कब्जे वाले हैं। इसलिए इनको नोटिस जारी कर उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। पांच दिन तक यदि वह दुकानों को खाली नहीं करते हैं तो उनको विभाग खुद हटवाएगा। - सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed