{"_id":"7ed542c6342b64c349176cfa9c6e6a81","slug":"no-road-electricity-or-health-services-in-dewal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल में सड़क, बिजली न स्वास्थ्य सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल में सड़क, बिजली न स्वास्थ्य सेवा
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क, बिजली और संचार सेवा की मांग को लेकर देवाल ब्लाक के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूटा पड़ा। ग्रामीणों ने ढोल, नगाड़ों और कृषि यंत्रों के साथ लोनिवि और तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश के बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई। अब शांत नहीं बैठेंगे। दो घंटे बाद एसडीएम अनूप नौटियाल की ओर से मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
सोमवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू और दलबीर दानू के नेतृत्व में पिंडारी संघर्ष समिति के तोरती, रामपुर, झलिया, खेता, मानमती, सौरीगाड़, मोपाटा, तेलियापाटा, मेलखेत, धारकुंवरपाटा, घेस, हिमनी, ओडर, लिंगड़ी, रैन, गरसौं आदि ग्रामीणों ने बस स्टेशन से लेकर तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। यहां प्रदर्शन किया और सरकार, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील में हुई जनसभा में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिंडारी क्षेत्र के कई तोक में आज भी बिजली नहीं है। दो दर्जन से अधिक गांवों में सड़कें नहीं हैं यहां आज भी ग्रामीण 5 से 20 किमी की दूरी पैदल नापते हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं जबकि अस्पतालों में डॉक्टर तो दूर फार्मासिस्ट भी तैनात नहीं है। संचार क्रांति के इस दौर में मोबाइल टावर तक नहीं है। तीन घंटे तक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द क्षेत्र में बिजली, सड़क और संचार सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। दो घंटे बाद एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता की। एक घंटे तक चली वार्ता में एसडीएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में तोरती प्रधान लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, ओडर की क्षेत्र पंचायत सदस्य देवकी देवी, जसपाल सिंह, पुष्पा जोशी, मानमती के प्रधान धर्मराम, विमला देवी, घेस के प्रधान नरेंद्र भाई चिंतामणि, उर्मिला बिष्ट, गिरीश मिश्रा, नरेंद्र विष्ट, मोहन सिंह दानू, हरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत तोरती हरूली देवी और पुष्कर सिंह गड़िया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
इंसेट
ये भी हैं मांगें
- देवाल-खेता मोटर मार्ग पूरा करें।
- मानमती, चोटिंग, हरमल, झलिया, से कुमाऊं जोड़ने के लिए स्वीकृत सड़क पर निर्माण शुरू करने।
- खेता-तोरती-रामपुर का निर्माण शुरू हो।
- रामपुर, तोरती, झलिया, हरमल चोटिंग, सौरीगाड़ख् मानमती, खेता, धारकुंवरपाटा, मेलखेत, नलधूरा, मोपाटा, तेलियापाटा को बिजली से जोड़ा जाए।
- पिडांरी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाएं।
- मानमती में स्वीकृत खेल मैदान पर कार्य शुरू करने, खेता में सरकारी गल्ले का गोदाम व राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा खोली जाए।
लोनिवि के खिलाफ एफआईआर की मांग
सोमवार सुबह दस बजे देवाल से थराली तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करने आ रहे ग्रामीण सुनगाड़ पुलिया पर फंस गए। यहां थराली-देवाल मोटर मार्ग पर जूनीधार मोटर मार्ग के सुधारीकरण का मलबा गिर गया। तहसील मुख्यालय से एक किमी पीछे सड़क पर गिरे मलबे और बोल्डर से यहां आवाजाही बंद हो गई। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर जबरन सड़क बंद करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की है। बाद में आंदोलनकारी वैकल्पिक पैदल मार्ग से लोक निर्माण दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद बाजार से तहसील पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने लोनिवि के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम अनूप नौटियाल ने विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।