फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   no facilities in city

शहरों में भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Sun, 03 Jan 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग। Updated Sun, 03 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कई समस्याएं उठाईं।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि जिन सुविधाओं के लिए गांव छोड़कर नगरों का रुख किया वे सुविधाएं मुहैया नहीं हो रही हैं। अलबत्ता नगर पालिकाओं के कर, महंगी बिजली और पानी सहित अन्य करों का बोझ लोग उठा रहे हैं।

लोगों ने कहा कि न तो नगर में सफाई व्यवस्था पटरी पर है और न नियमित पेयजल। जलनिकासी की व्यवस्था भी सही न होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

रविवार को विधायक डा. मैखुरी ने उमा माहेश्वर आश्रम से भ्रमण शुरू किया। लोगों ने ग्रेफ की सड़क पर पालिका की ओर से करोड़ों की धनराशि के अपव्यय, बदरीनाथ हाईवे से आईटीआई वार्ड होते हुए कपीरी पट्टी को जाने वाली सड़क की बदहाली विधायक के सामने रखी। आईटीआई वार्ड में हुई नुक्कड़ सभा में धनवंतरी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि पूरा वार्ड गंदगी से पटा है। विधायक डा. मैखुरी ने कर्णप्रयाग में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय, आईटीआई के लिए झूला पुल, नगर के लिए बन रही नौ करोड़ की पेयजल योजना सहित मुुख्य बाजार में निर्माणाधीन पुल को जल्द पूरा किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर बन रही करोड़ों की नाली को यदि आईटीआई वार्ड में बनाया जाता तो नगर निकाय के पैसे का सदुपयोग होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने गांधीनगर, प्रेमनगर, वाल्मीकि बस्ती सहित सुभाषनगर वार्ड का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरीश सती, वार्ड सभासद अनीता नेगी, जीएस नेगी, राजा चौहान, ईई एनएस पयाल, एसडीओ गुलशन बुलानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


ईओ पर हुए नाराज

विधायक के नगर भ्रमण के दौरान लगातार नगर पालिका की शिकायतेें लोगों ने उठाईं, लेकिन पालिका का जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर विधायक ने ईओ एलके मिश्र से फोन पर बात कर उनसे नाराजगी जताई। इसके बाद जेई हरीश मैठाणी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed