Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No complainant came and the officials kept waiting.

Chamoli News: नहीं आया कोई फरियादी, इंतजार करते रहे अधिकारी

Tue, 06 Jan 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Jan 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
No complainant came and the officials kept waiting.
पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में नहीं पहुंचा कोई भी व्यक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया जाता है लेकिन तहसील दिवस पर जनता का भरोसा नहीं रहा। छह जनवरी को पोखरी में एसडीएम अबरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे लेकिन कोई भी फरियादी नहीं आया।ऐसे में इंतजार करने के बाद अधिकारी लौट गए।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तहसील परिसर में अधिकारी लोगों का इंतजार करते रहे लेकिन शिकायत लेकर कोई नहीं आया। पोखरी तहसील में यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है। स्थानीय देवेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत आदि का कहना है कि पूर्व में तहसील दिवसों पर लोगों की ओर से दी गई शिकायतों का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है जिससे लोगों का अब इससे मोह भंग हो गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई शिकायतें हुईं दर्ज
जखोली। सरकार जन-जन के द्वार के तहत मंगलवार को ब्लॉक जखोली की ग्राम पंचायत कोट बंगार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान 30 से अधिक शिकायतें आईं जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी जखोली अनिल रावत ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत कोट बंगार में विभिन्न विभागों की ओर से अपने-अपने स्टाल भी लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed