फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nines tighten on miners and those who come to the colony after drinking alcohol

प्रशासन के सुस्त रवैंये पर जताई नाराजगी

Sun, 03 Nov 2019 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Nines tighten on miners and those who come to the colony after drinking alcohol
खनन के लिए लाए गये खच्चरों को रोकते आवास-विकास समिति न्यू डिम्मर के सदस्य। - फोटो : KARNPRYAG
आवास विकास समिति न्यू डिम्मर के सदस्यों ने टटासू गदेरे में अवैध खनन करने वालों और शराब पीकर बस्ती में आने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। रविवार को समिति के सदस्यों ने गदेरे के आसपास खनन करने वालों को दौड़ाया। गुस्साये लोगों ने कहा कि पटवारी के पास कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब ग्रामीणों ने स्वयं ही अवैध खनन और शराबखोरी के खिलाफ लामबंद होने का फैसला किया है।
विज्ञापन

रविवार को आवास विकास समिति न्यू डिम्मर के सदस्य क्षेत्र में अवैध खनन और शराबखोरी को रोकने के लिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अवैध खनन के लिए लाए जा रहे खच्चर दिखाई दिए, जिस पर समिति के अध्यक्ष पवन डिमरी, सचिव रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला, हर्षवर्धन डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, महेश डिमरी, प्रणवेंद्र डिमरी, विजयराम डिमरी, अनिल प्रसाद व नरोत्तम प्रसाद व गोपी डिमरी मौके पर गए और अवैध खनन करने वालों को दौड़ाया। समिति के सदस्यों ने कहा कि अवैध रूप से बजरी और पत्थरों का चुगान करने से न्यू डिम्मर व विद्यापीठ बस्ती को खतरा हो रहा है। कई बार प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ क्षेत्र में शिक्षण संस्थान होने के कारण शराबियों के आतंक से छात्र-छात्राओं को दिक्क्त होती है। नाराज लोगों ने सिमली बाजार में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed