{"_id":"692afcc0d9199e376a0dd23b","slug":"newborns-head-found-on-hat-kalyani-road-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-119593-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हाट कल्याणी मार्ग पर मिला नवजात का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हाट कल्याणी मार्ग पर मिला नवजात का सिर
Sat, 29 Nov 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
धड़ का पता नहीं, क्षेत्र में फैली सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। विकासखंड के बेराधार-हाट कल्याणी मोटर मार्ग पर एक नवजात बच्चे का सिर मिला। पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया है। बिना धड़ के सिर मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाटल्याणी-बेराधार मार्ग पर एक नवजात बच्चे का सिर देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि बच्चे का सिर मिला है लेकिन धड़ का पता अभी नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया सिर दो सप्ताह या उससे अधिक का है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही उम्र का पता लग सकेगा।