{"_id":"5e666fcd8ebc3ec7b610e8d9","slug":"new-atms-started-in-chamoli-district-gopeshwar-news-drn3387931196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में नए एटीएम लगना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में नए एटीएम लगना शुरू
विज्ञापन
चमोली जिले जल्द ही उपभोक्ताओं को बंद पड़े एटीएम की समस्या से निजात मिल जाएगी। बैंक शाखाओं ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों में वर्षों पूर्व लगे एटीएम बदलने शुरू कर दिए हैं।
गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, घाट, पोखरी और चमोली बाजार में स्थापित एटीएम अक्सर खराब पड़े रहते हैं। एटीएम सुचारु काम न करने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोपेश्वर नगर में विभिन्न बैंकों की ओर से दस एटीएम लगाए गए हैं और इनमें से आधे से अधिक एटीएम पुराने हो गए हैं। कभी संचार की वजह से तो कभी मशीनों में खराबी के कारण धनराशि नहीं निकल पा रही है। अब बैंकों ने इन पुराने एटीएम को बदलना शुरू कर दिया है। लीड बैंक अधिकारी जीएस रावत का कहना है कि जल्द ही सभी पुराने एटीएम बदल दिए जाएंगे। एसबीआई की ओर से नई एटीएम मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अन्य बैंक शाखाओं को भी शीघ्र नई मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
कई एटीएम हो गए खाली
गोपेश्वर। रविवार के बाद सोमवार को होली का अवकाश होने के कारण नगर के ज्यादातर एटीएम खाली हो गए। अभी तक चार एटीएम खाली हो चुके हैं। पीएनबी के एटीएम में भी सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन पैसे नहीं निकले। सिर्फ बस स्टेशन के पास के एसबीआई से ही पैसे निकले।